Advertisement

पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री सह राँची के सांसद संजय सेठ 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने हेतु राँची से कथारा जाने के क्रम में पेटरवार पहुंचे। जहां समाधान कार्यालय के निकट भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

मौके पर मुख्य रूप से बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद महतो, भाजयुमो बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, दिनेश गुप्ता, राजू सहाय, चंदन सिन्हा, सुभाष महतो, कुंभकरण मुंडा, के के गोड़ाल, सुजित चक्रवर्ती, अभिषेक कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *