रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 6 जुलाई को बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक पर वृक्षारोपण किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ के नेतृत्व में बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक कैंप-2 स्थित पर्यावरण-मित्र वाटिका में वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुकुल ओझा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श, त्याग और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश नहीं, बल्कि महान विभूतियों की स्मृति को जीवंत रखने का भी एक सार्थक माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मृणाल कांत चौबे, ललित प्रसाद, अखिलेश ओझा, अभय कुमार ‘गोलू’, बबलू पांडेय, अमित सिंह, राज रंजन, रोहित कुमार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply