Advertisement

बोकारो के सेक्टर 1/बी सूर्य सरोवर परिसर में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर 1/बी स्थित सूर्य सरोवर परिसर में 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने की।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम नव कहा कि नगर कमिटी के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई।

आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आदर्श जीवन और उनके विचार हमें सदैव राष्ट्रसेवा तथा अखंड भारत के संकल्प की प्रेरणा देते रहेंगे। कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने डॉ मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उनके राष्ट्रव्यापी विजन पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर महामंत्री अमित कुमार, लालबाबू सिंह, राज रंजन, मनोज झा, बबलू पांडेय, युवा मोर्चा के महामंत्री लालबाबू कुमार, ज्ञानचंद साहू, रहा कुमार, कुश कुमार, राकेश कुमार, शंकर त्रिपाठी, दयानंद त्रिपाठी, अतुल सिंह, लक्ष्य कुमार सहित भाजपा बोकारो के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *