खोरठा-नागपुरी करम गीतों पर युवतियों ने सामूहिक नृत्य से बांधा समां
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में खेल महागुंज परिवार व अनमोल वेलफेयर सोसाइटी बेरमो की ओर से पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 22 सितंबर को किया गया।
अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो व संचालन संयुक्त रूप से टिकैत महतो तथा मनोज महतो उर्फ गोपी ने किया। यहाँ फाइनल मैच में बिरसा क्लव सुभाष नगर ने गोविंदा स्पोर्टिंग क्लव ढोरी को 2-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया।
फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी अजय कुमार, पूर्व रवींद्र कुमार पांडेय, गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, चंदनक्यारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक सहित अन्य अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को नगद इनाम व कप, शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता मे बेरमो विधानसभा के कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। यहां अतिथियो ने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है। इसलिए हारने वाली टीम को निराश होने की जरूरत नहीं है। आगे भी इस तरह अपनी मेहनत जारी रखें। सफलता अवश्य मिलेगी। कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। जरूरत है इनकी प्रतिभा को निखारने की।
खेल प्रतियोगिता के दौरान करम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बेरमो क्षेत्र के विभिन्न गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने खोरठा, नागपुरी आदि करम गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि सहित दर्जनो अतिथियो ने महिलाओं और युवतियों के साथ खोरठा, नागपुरी आदि करम गीतों पर नृत्य किया।
इसके पूर्व 22 सितंबर की दोपहर हिंदुस्तान पुल फुसरो से शोभा यात्रा निकालकर हजारो की संख्या में महिला- पुरुष एवं युवक- युवतियो ने करम गीत, नागपुरी गीत, खोरठा गाना आदि में झुमते- नाचते नया रोड फुसरो, फुसरो बाजार, रानीबाग, पुराना बीडीओ ऑफिस होते करगली फुटबॉल मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान झारखंडी वेश-भुषा एवं आदिवासी पोषाक में सभी नजर आये।आयोजन समिति द्वारा छऊ नाच आदि की व्यवस्था भी की गयी थी।
मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह, नावाडीह प्रभारी यशोदा देवी, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, जिला उपाध्यक्ष बबीता देवी, विनोद महतो, शिवलाल रविदास, सूरज महतो, धनेश्वर महतो, महेंद्र चौधरी, महेश देशमुख, बिनोद बाउरी, संतोष रवानी, विनोद कुमार महतो, फोरमेन गिरी, रोहित महतो, विक्की महतो आदि शामिल थे।
150 total views, 1 views today