एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्रीय मुख्यालय में 29 जून को द्विपक्षीय खदान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमिगत एवं खुली खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्षता करते हुए ढ़ोरी जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षित कार्य शैली अपनाए। कहा कि यूनियन नेताओ के सुझाव पर अमल किया जायेगा। यहां भूमिगत खदानों के लिए रूफ बोल्टिंग सपोर्ट सिस्टम, कार्य के दौरान नशे की हालत में काम करने वाले श्रमिकों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा प्रबंधन योजना (एसएमपी) एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के प्रभावी क्रियान्वयन, एलओटीओ विद्युत शटडाउन प्रक्रिया तथा कार्य स्थल पर सुरक्षात्मक जूते, हेलमेट एवं अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के अनिवार्य उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
वहीं खुली खदानों के संबंध में सुरक्षा प्रबंधन योजना, पीएससी बैठकों की प्रभावशीलता, सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रति जागरूकता, कोयला एवं ओपन कास्ट परियोजनाओं की हॉल रोड (ढुलाई सड़क) की स्थिति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ठेका श्रमिकों के प्रशिक्षण, वीटीसी एवं पीएमई, धूल नियंत्रण प्रणाली, परिवहन नियमों के अनुपालन जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही संविदा श्रमिकों को रोजगार से पूर्व अनिवार्य बुनियादी प्रशिक्षण एवं आईएमई सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी अधिकारियों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श किया गया तथा खदानों में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पक्षों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई।
बैठक का संचालन ज्ञानदीप ने किया। इस अवसर पर अमलो पीओ राजीव कुमार, विभागाध्यक्ष एचआर कुमारी माला, विभागाध्यक्ष असैनिक सतीश सिन्हा, विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक नलिन चन्द्र, एरिया सेफ्टी ऑफिसर ए के तिवारी, एसओ एक्स यू के पासवान, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह, खास ढोरी पीओ मृत्युंजय कुमार सिंह, कल्याणी के मैनेजर राजीव कुमार सिंह, पीई सिविल राम लखन कुमार, पीई अमित कुमार, डॉ सुमेनदु के अलावे कल्याणी और अमलो सेफ्टी ऑफिसर सहित श्रमिक संगठनों की ओर से धीरज पांडेय, पवन कुमार सिंह, हीरालाल रविदास, राजू भूखिया, महारुद्र सिंह, जवाहर लाल यादव, नरेश प्रसाद महतो, पंकज कुमार, बैजनाथ महतो, कुंज बिहारी प्रसाद, हरखलाल महतो, कैलाश ठाकुर आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply