Advertisement

नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़ीयापार में छात्रों के बीच साइकिल वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत स्थित नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय टड़ीयापार में 29 जुलाई को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बांध पंचायत के मुखिया पुत्र सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक, शिक्षिका व् ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार आयोजित साईकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत अनोखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मिस्टी कुमारी, साक्षी कुमारी, सानिया कुमारी, तनु कुमारी, सिमरन कुमारी, सुमन कुमारी, अंकित कुमार, अंशु ठाकुर, देव ठाकुर, लक्ष्मण कुमार, रवि सिंह, बादल सिंह, साजन रजवार आदि छात्र-छात्रा को साइकिल दिया गया।

मौके पर मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने कहा कि छात्रों को साइकिल मिलने से उनमें शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी और विद्यालय आने जाने के क्रम में होनेवाले परेशानी से वे बच जायेंगे। साथ हीं विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पूर्व से बेहतर होगा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नाथू रविदास, शिक्षक सुमित्रा कुमारी, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *