Advertisement

भारतीय जनता पार्टी का एफ टाइप दुर्गा मंडप शक्ति केन्द्र की बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र की बैठक 25 जून को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ टाइप दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित किया गया।

बैठक की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, सदस्यता अभियान चलाना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। बैठक में माइक्रो -प्लानिंग, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक के प्रमुख एजेंडे और बिंदु बूथ सशक्तिकरण प्रत्येक बूथ पर समितियों की सक्रियता की समीक्षा और नए सदस्यों को जोड़ने के कार्य पर चर्चा की गई। योजनाओं का प्रचार-प्रसार का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम रहिवासियों तक पहुंचाना है। बैठक में प्रभारी पंकज कुमार सिन्हा, संयोजक आनंद कुमार श्रीवास्तव, रूपलाल रजक, राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार, प्रताप कुमार, अजीत गुलजार, प्रशांत पाल, तारकेश्वर ठाकुर, राजेंद्र महतो सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *