प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ सम्मानित
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत बोकारो जिले में चल रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रतिदिन बीएलओ ऑफ द डे के रूप में चयनित किया जा रहा है।
इस क्रम में बीते 7 जुलाई को संध्या 6 बजे तक की प्रगति के आधार पर बरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-271 की बीएलओ जहांआरा को एक ही दिन में सर्वाधिक 703 गणना प्रपत्र वितरित करने के लिए बीएलओ ऑफ द डे चुना गया। इस कार्य में उनके सुपरवाइजर प्रेम कुमार का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।
वहीं, इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-169 की बीएलओ रीता देवी को एक ही दिन में सर्वाधिक 259 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन करने के लिए बीएलओ ऑफ द डे घोषित किया गया। इस उपलब्धि में उनकी सुपरवाइजर सोनी गुप्ता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों बीएलओ एवं उनके सुपरवाइजर को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे समर्पित कर्मियों की मेहनत से एसआईआर अभियान को गति मिल रही है। उन्होंने सभी बीएलओ से पूरी निष्ठा, समयबद्धता एवं त्रुटिरहित तरीके से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन करना बोकारो जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
![]()













Leave a Reply