Advertisement

एसआईआर प्रक्रिया को ले बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण का बीडीओ, सीओ ने लिया जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-26) को लेकर बीते 30 जून से बीएलओ द्वारा बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के घर-घर जाकर संबंधित परिवार से मिलकर संबंधित प्रपत्र बांटकर उसे समझाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसे लेकर एक जुलाई को अपराह्न पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो द्वारा गांव, पंचायत व् मुहल्ले में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।

ज्ञात हो कि, प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत दस पंचायतों के अंगवाली उत्तरी की जोरियाधार, जायसवाल मोहल्ला,मुस्लिम मोहल्ला सहित अंगवाली दक्षिणी, चलकरी, चांदो आदि गांव में भी जायजा लिया गया। अंगवाली में बीडीओ महतो के साथ मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, बीएलओ अनीता देवी, ऊषा देवी, शकीला खातून,पर्यवेक्षक प्रेमकुमार दास सहित मुहल्ले के ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

दूसरी ओर अंचल अधिकारी अशोक राम ने पेटरवार प्रखंड के हद में गोमिया विधानसभा अंतर्गत 13 पंचायतों के 73 मतदान केंद्रों के तहत खास पेटरवार में बीएलओ द्वारा घर-घर ईएफ वितरण का निरीक्षण किया। उनके साथ संजय कुमार, मेघनाथ कुमार सहित पर्यवेक्षक, स्थानीय मुखिया एवं मुहल्ले के रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *