Advertisement

स्टेकहोल्डर की बैठक में स्वावलंबी व् जागरूक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की अपील

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गररी पंचायत मे स्थित रजवार टोला मे 25 जून को सहयोगिनी संस्था द्वारा स्टेकहोल्डर्स (हितधारकों) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याणार्थ श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं सहित बाल विवाह के कुप्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

​बैठक मे जानकारी देते हुए श्रमिक मित्र कमलेश जायसवाल एवं सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने बताया कि सरकार द्वारा समाज के अंतिम लाभुक के विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में कई बार ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं।

बैठक में ​बताया गया कि ई-श्रम पोर्टल और श्रम विभाग में निबंधन कराने से श्रमिकों को दुर्घटना बीमा, चिकित्सा सहायता और उनके बच्चों को छात्रवृत्ति का सीधा लाभ मिलता है। ​​बैठक में खासकर महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और उनके स्वावलंबन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
जानकारी देते हुए ​सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने बताया कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही गई। कहा कि बैठक में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और मातृ वंदना योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत योग्य महिलाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

​बताया गया कि सहयोगिनी का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को सिर्फ फाइलों तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना है। इसके लिए पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर एक सेतु के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कसमार प्रखंड में बाल विवाह तथा किशोरी नेतृत्व पर 30 गांव में विशेष कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मौके पर सेविका फूलकुमारी देवी, अंजू देवी, वार्ड सदस्य जवा देवी, पार्वती देवी, बबिता देवी, सुमन देवी, चम्पा देवी, द्रोपती देवी, कुंती देवी, सरला देवी, सागर महतो, रितेश कपरदार, मुकेश कपरदार, गोलक नाथ ठाकुर, कमलेश जायसवाल, संजय कपरदार सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *