Advertisement

आंगनबाड़ी सेविका ने चट्टी में वार्ड सदस्या का किया इन्यूमरेशन फॉर्म भरने में सहयोग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एसआईआर-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के चट्टी पंचायत में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। कार्य को गति देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सेवा देवी ने आंगनबाड़ी सेविका के साथ मिलकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्र भरने में सहयोग कर रही है।

बताया जाता है कि इस दौरान मतदाताओं को प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरने की जानकारी दी गई तथा उनसे समय पर फॉर्म जमा कर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। अभियान के दौरान पंचायत के रहिवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग का भरोसा जताया।

सामाजिक कार्यकर्ता सेवा देवी ने 8 जुलाई को एक भेंट में कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए सभी अपना इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को अवश्य उपलब्ध कराएं। कहा कि सभी के सहयोग से ही निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *