अब बेरमो विधानसभा के 7450 एवं गोमिया विधानसभा के 8075 की मैपिंग शेष
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राज्य सरकार पूरे झारखंड में वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आलोक में मतदाताओं की मैपिंग कार्य (पुनरीक्षण/एसआईआर) से संबंधित कार्य विभागीय कर्मियों द्वारा करा रही है, जो आगामी 30 जून तक चलेगा।
बता दें कि, बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा के दस पंचायतों में तथा गोमिया विधानसभा के 13 पंचायतों में मैपिंग कार्य करा रही है।
इस संबंध में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार महतो (बेरमो विधानसभा) एवं अंचल अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अशोक राम (गोमिया विधानसभा) ने एक औपचारिक भेट में 10 जून को *जगत प्रहरी* को बताया कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र के दस पंचायत क्रमशः अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी, पिछरी उत्तरी व् दक्षिणी, चलकरी उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत, मायापुर, चांदो, खेतको व चांपी आदि पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 46,950 है, जिसमें 7450 का मैपिंग बाकी है।
वहीं गोमिया विधानसभा के पेटरवार, बुंडू, उत्तसारा, दारीद, कोह, चरघी, अर्जुआ, सदमा, उलगड्डा, पतकी, ओरदाना, तेनुघाट, छपरगढ़ा आदि पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 59,999 है जिसमें 8075 का मैपिंग शेष रह गया है।
सीओ अशोक राम एवं बीडीओ संतोष कुमार महतो ने बताया कि लॉजिकल डिस्फेंसी जैसे मतदाताओं के नाम व पदनाम में स्पेलिंग गलत होना आदि दिक्कतें हो रही है।
हालांकि इससे मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाताओं के नाम इतने आसानी से सूची से नहीं हटेंगे।बशर्ते इस कार्य में लगे कर्मियों को वे सहयोग करें। अवश्य ऐसे प्रशासनिक प्रक्रिया में संबंधित मतदाताओं को तीन बार नोटिस निर्गत के पश्चात ही उनका नाम सूची से हटेगा।
![]()













Leave a Reply