रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी के नेतृत्व में विद्यालय के विभिन्न विभागों के नोडल शिक्षकों ने 4 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत ईको क्लब बगीचे में पौधे लगाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की।
विद्यालय के नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने व्यवस्थापक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ झा के अलावा ईको क्लब के नोडल शिक्षक महाकांत झा, इतिहास शिक्षक सीमा ठाकुर एवं अमित कुमार, भूगोल शिक्षक कैलाश कुमार एवं परमेश्वर बेसरा, उर्दू शिक्षक खुर्शीद रज़ा समेत कई छात्र – छात्राओं ने प्रकृति के गोद में पौधे लगाकर धरती माता का श्रृंगार किया। इस अवसर पर वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा, आखी मुखर्जी, बृष्टि मुखर्जी, राहुल कुमार चटर्जी, नेहा प्रवीण, विक्रमजीत समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा सक्रिय रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply