हाजीपुर तथा मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने की जनसभा
गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने 13 मई को हाजीपुर सुरक्षित लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान के समर्थन में हाजीपुर से 7 किलोमीटर दूर कुतुबपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में लाखों की भीड़ शामिल थी।
जनसभा में हाजीपुर से एनडीए समर्थित प्रत्याशी चिराग पासवान ने मंच पर मोदी का स्वागत किया। अपने संबोधन को शुरू करने पर पीएम ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को याद किया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए राजद और कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा।
वहीं हाजीपुर से एनडीए के लिए लोजपा के प्रत्याशी चिराग के लिए वोट की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंच से खुलकर कहा कि वो चिराग पासवान को अपना बेटा समान मानते हैं।
चिराग पासवान के लिए वोट करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका एक वोट चिराग को जिताएगा और उस एक वोट का महत्व होगा स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि।

Oplus_131072
पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से आम जानता को मिलनेवाले लाभ की भी चर्चा की ओर केंद्र में एक मज़बूत सरकार के लिए वोट करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी का 13 मई को उत्तर बिहार में तूफानी दौरा रहा। हाजीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद मोदी ने मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे पर वैशाली संसदीय क्षेत्र और मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा पाक समर्थित बयान पर हमला बोला और करारा जवाब दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है तो पहना देंगे। इसके अलावा उन्होंने लालू परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राजद ने बिहार को सिर्फ परिवारवाद दिया है। कहा कि बिहार में राजद का जंगल राज था।
मुजफ्फरपुर की सभा को संबोधित करने के बाद सारण लोकसभा के एनडीए प्रत्यासी के समर्थन में भी पीएम ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जहां भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला लालू प्रसाद की पुत्री से मुकाबला है।
![]()













Leave a Reply