Advertisement

शहीदों की शहादत पर रो पड़े मरोलवासी

मुश्ताक खान/ मुंबई। पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। मरोल के सागबाग परिसर में जनहित विकास मंच द्वारा 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे को काले दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरीकों के साथ-साथ राहगीर भी शामिल हुए।

गौरतलब है कि गैरसरकारी समाजिक संस्था जनहित विकास मंच के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में 14 फरवरी 2019 को ब्लैक डे के रूप में मनाया गया और पुलवामा के शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। साथ ही उनके परिजनों के लिए भी प्रार्थना की गई की ईश्वर उन्हें सांत्वना दे। श्रद्धांजलि सभा में गुलाब यादव, बाबुआले, राजबहादुर यादव, सुरेश प्रजापति, अखिलेश यादव, दीपक लगाड़े, अनुज शर्मा, रज्जाक पठान, उमाशंकर यादव, चन्द्र शेखर शेट्टी, राजू तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरीक मौजद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *