Advertisement

कॉमेडी फिल्म ‘शर्माजी की लग गई’ का ट्रेलर लांच

रॉक माउंटेन प्रोडक्शंस के नीलकंठ रेग्मी, वंशमणि शर्मा और ट्वीट एंटरटेनमेंट ने अपनी पहली फिल्म शर्माजी की लग गई का ट्रेलर और पोस्टर लांच अंधेरी के व्यू सिनेमा में रखा। निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा और मेहुल कुमार खास इस ट्रेलर को लांच करने आये। फिल्म के कलाकार कृष्णा अभिषेक, मुग्धा गोडसे, हेमंत पांडेय, हिमानी शिवपुरी और ब्रिजेन्द्र काला भी इवेंट में आये।

मेहमान में सुनील पाल, नृत्य निर्देशक लॉलीपॉप, विनय आनंद, कश्मीरा शाह, जितेन पुरोहित और आरती सिंह भी आये। प्रवीण भारद्वाज ने फिल्म के सारे गीत लिखे हैं और संगीत भी दिया है। मनोज शर्मा इस फिल्म के लेखक निर्देशक हैं। फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी जिसका संगीत जी म्यूजिक कंपनी के पास है। ए के अरोड़ा और वत्सल बक्सी सहयोगी निर्माता हैं और कमल किशोर मिश्रा सह निर्माता हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *