Advertisement

बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी कटिबद्ध-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए कटिबद्ध एवं संकल्पित है संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी। उक्त बात सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने 14 अप्रैल को झारखंड की राजधानी रांची के डोरण्डा स्थित अम्बेडकर चौक में कही। नायक पार्टी की ओर से आयोजित बाबा साहेब की जयंती समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने यहां बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर नायक ने कहा कि झारखण्डी समाज आज बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करे और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर शिक्षित बने। संगठित होकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष तेज करे, ताकि संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा कि आज कुछ संविधान विरोधी ताकते बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को बदलने का मंसूबा पाल रखा है, जिसे हमें समझना होगा। वैसे ताकतो को मुंहतोड़ जवाब देना होगा, नहीं तो आने वाले समय में दलित, आदिवासी, मूलवासी तथा बाबा साहब समर्थकों को इसके दुष्परिणाम भोगना होगा।

नायक ने कहा कि हमें वैसे ताकतो से सजग रहकर उनके मंसूबों को नेस्तनाबूद करना होगा। कहा कि आज बाबा साहब द्वारा रचित संविधान से पूरा देश खासकर दलित, आदिवासी, मूलवासी, दबे कुचले वर्ग सुरक्षित हैं।

अगर संविधान बदल गया तो देश एवं दलित, आदिवासी, मूलवासी एवं दबे कुचले वर्ग सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। इसलिए हमें संकल्प लेना होगा कि हम किसी भी कीमत पर बाबा साहब द्वारा रचित संविधान की रक्षा करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *