Advertisement

कसमार में प्रशासन द्वारा चलाया गया पोस्टर हटाओ अभियान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर 17 मार्च को कसमार में पोस्टर हटाओ अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार कसमार के अंचलाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा द्वारा दल बल के साथ चौक चौराहे और घरो की दीवारों में लगा पोस्टर क़ो हटाने का शुरुआत कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि, विभिन्न राजनीतिक दलों व् संगठनों द्वारा पूर्व में क्षेत्र के चौक, चौराहे तथा घरों की दीवारों पर पोस्टर लगाया गया था। उसे कसमार सीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सिन्हा के नेतृत्व में अभियान चला कर पोस्टर क़ो हटाया गया। इस क्रम में 17 मार्च को प्रखंड के हद में मधुकरपुर, कसमार, चांदीपुर, दान्तु, कमलापुर में लगा पोस्टर क़ो हटाया गया। दिवाल में जो लिखा था उसे भी प्रशासन द्वारा मिटाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *