Advertisement

तेनुघाट जेल में किया गया बंदियों का मेडिकल जांच

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित उपकारा (जेल) में 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर मेडिकल कैंप लगाया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त मेडिकल कैंप में 150 पुरुष और 8 महिला बंदियों का एचआईवी, टीवी, हेपटाइटिस बी व् सी, एसटीआई जांच किया गया। जिसमें अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट के डॉ शंभु कुमार की अगुवाई में लेब टेक्नीशियन शिव कुमार यादव, परमानंद दास, तारिक अफजल और गोमियां आईसीटीसी के विकास पासवान मौजूद थे।

ज्ञातहो कि बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को जेल में बंदियों को कानूनी जानकारी देते समय अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताई थी कि 30 जनवरी को मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। आज बंदियों ने जांच करवाने के बाद काफी राहत महसूस की। मेडिकल कैंप से पूर्व बंदियों के द्वारा शहीद दिवस मनाया गया। शहीद दिवस मनाते समय बंदियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदो को श्रद्धांजली अर्पित किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक अरुणाभ ने बताया कि एक ओर जहां जेल में बंदियों का मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें बंदियों ने अपने बीमारी का जांच करा कर काफी राहत महसूस की। वही दूसरी ओर बंदियों ने शहीद दिवस पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें याद किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जेलर नीरज कुमार, विजय कुमार सहित जेल कर्मियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *