Advertisement

फाजिलपुर से मदरसा चौक तक निकली जन संकल्प यात्रा

पदयात्रा में कार्यकर्ता भाजपा को सत्ता से हटाने संविधान, लोकतंत्र बचाने का लिया संकल्प

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले के राज्यव्यापी संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ जन संकल्प यात्रा के तहत 29 जनवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के फाजिलपुर से मदरसा चौक तक पदयात्रा निकाला गया।

आरवाईए जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, माले नेता मो. एजाज़, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता के नेतृत्व में पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता पर्चा वितरण करते रहे। केंद्र सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ नारे लगाते रहे।

मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेताओं ने कहा कि चुनाव पूर्व भाजपा ने महंगाई कम करने, कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार रोकने, 2023 तक सभी को पक्का मकान देने, दो करोड़ नौजवानों को प्रति वर्ष नौकरी देने आदि लोक लुभावने वादे किये थे, लेकिन सत्ता मिलते ही जनता के साथ वादाखिलाफी कर बैठी। कहा गया कि मोदी सरकार देश में नरफत और विभाजन की राजनीति कर रही है।

इससे संविधान, लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता खत्म किया जा रहा है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला तेज कर दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क और महंगाई के सवाल पर मोदी सरकार बात करने से भाग रही है।

वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार नौजवानों को रोजगार देने के बजाय हिन्दू-मुस्लिम के बीच झगड़ा करवा कर और समाजिक सौहार्द बिगाड़कर 2024 के लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है जिसे भाकपा माले सफल होने नहीं देगी।

इस अवसर पर आरवाईए के मो. चांद, साहीद होदा, मो. सोनू, आसिफ नुरैन, अब्दुल रहमान, मो. ओसैद, फरहादुल होदा, मो. सुफैद, फैजानुल होदा, मो. नौशाद, मो. सलमान, मो. सरफराज, सरवर वसीम, मो. नाज, मो. सागीर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *