Advertisement

मेरा बचपन प्ले स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

इस तरह के आयोजनो से बच्चों के सर्वांगीण विकास होंगे-बीडीओ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सिनियर क्वार्टर करगली स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल प्रांगण में 29 जनवरी को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी।

इस अवसर पर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मधु कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ ने बच्चों के मनोबल को उत्साहित किया और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय द्वारा कराने से बच्चों में विज्ञान और कला के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट विधि द्वारा एक अधिगम का आगमन होता है। इससे बच्चे अपने कौशल का सही उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए अविष्कार जरूरी है। प्राचार्या रितू राठौर ने कहा कि आज यहां छात्रों ने जिस तरह की प्रतिभा दिखाई है, निश्चित ही ये सभी एक दिन विद्यालय एवं देश का नाम रौशन करेंगे।

बच्चो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में वाटर हार्वेस्टिंग, नारियल से बने प्रोजेक्ट, फूड स्टॉल, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व आदि मॉडलों को प्रस्तुत किया गया। चयनित बेस्ट प्रोजेक्ट वैष्णवी कुमारी (एलकेजी), अक्षत कुमार (यूकेजी) और क्लास वन की सृष्टि यादव को दिया गया। मंच संचालन केशर कुमारी वर्षा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमणिका, रेखा, सोमा, डिम्पल, सुष्मिता, पल्लवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *