Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा को ले पूर्व मंत्री माधवलाल ने कई मंदिरों में मत्था टेका

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर में कई मंदिरों में माथा ठेका। पूर्व मंत्री ने स्वागं में नवनिर्मित तोरण द्वार का फीता काट कर उद्घघाटन किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां स्थित कई मंदिरों में पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने बीते 22 जनवरी को मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व मंत्री गोमियां पंचायत के महतो टोला, पिपराडीह शिव मंदिर एवं स्वांग वन बी पहुंच कर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

साथ ही नव निर्मित तोरण द्वार का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।जानकारी के अनुसार महतो टोला पहुंचने पर युवतियों ने भव्य रूप से पूर्व मंत्री का स्वागत किया। साथ हीं अपने बीच उन्हें पाकर हर्ष व्यक्त किया।

मौके पर जिप सदस्य आकाश लाल सिंह सहित बालेश्वर ठाकुर, सुनिल सिंह, आलोक अग्रवाल, धनंजय सिंह, स्मृति रवानी, कोनिका रवानी, काजल रवानी, आराध्या कुमारी, शालू, तनु, रिया, डिंपल, सोनम, श्वेता, परी, काजल, सुजाता, पुनीता, मनीषा, कृति, प्रियंका, बॉबी, पीहू, ज्योति, लक्ष्मी, खुशी व् आसपास के दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *