एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को समस्तीपुर रेल विस्तार विकास मंच द्वारा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के शत्रुघन पंजी तथा सुरेंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे।
भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर ओभरब्रीज (पादचारी पुल) बनाने, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुआ- हाजीपुर, केबल स्थान से कर्पूरीग्राम एवं उजियारपुर- दलसिंहसराय- पटोरी नई रेल लाईन निर्माण करने, समस्तीपुर से खगड़िया रेल लाईन का दोहरीकरण करने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, कोरोना के दौरान बंद किया गया ट्रेन को पुनः चलाने आदि मांगों को लेकर 22 जनवरी को रेल विकास- विस्तार मंच के बैनर तले डीआरएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया।

धरना स्थल पर उपेंद्र राय की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन शत्रुधन पंजी ने किया। इस अवसर पर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, अशोक कुमार, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, नंद कुमार राय, जगदीश राय, शंभू राय, माकपा के रधुनाथ राय, रामसागर पासवान, सत्यनारायण सिंह, कांग्रेस के डोमन राय, एखलाकुर रहमान सिद्दकी, राजद के राम विनोद पासवान, राकेश ठाकुर, विश्वनाथ सिंह हजारी, अरूण कुमार, शंभू राय, राजेंद्र राय, सुरेंद्र राम, रोहिल्ला खान गुड्डू आदि ने सभा को संबोधित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंच के संयोजक शत्रुधन पंजी ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा बजट में पैसा का प्रावधान किये जाने के बाबजूद भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओभरब्रीज का निर्माण शुरू नहीं कराया जा रहा है। कहा कि कोरोना काल में रेलवे द्वारा कई ट्रेन को बंद कर दिया गया था और किराया बढ़ाकर विशेष ट्रेन चलाया गया था। उक्त बंद ट्रेन को पुनः चलाने की मांग की गई।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कर्पूरीग्राम- ताजपुर- हाजीपुर, केबलस्थान- कर्पूरीग्राम एवं उजियारपुर- पटोरी नई रेल लाईन बनाने की मांग की। धरना के दौरान 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा डीआरएम को संबोधित 7 सूत्री स्मार- पत्र सौंपकर यथाशीघ्र कार्रवाई करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की।
![]()













Leave a Reply