रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। अयोध्या में भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सभी गांव में भगवान श्रीराम का पूजन विधि विधान से किया गया। क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमर पड़ा।
इस अवसर पर सभी मंदिरों में खीर भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बग़दा स्थित काली मन्दिर परिसर में शशांक चक्रवर्ती के नेतृत्व में प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही संध्या होते ही सभी के घरों में दिया जलाकर भगवान श्रीराम के गुण को लेकर संध्या आरती भी किया गया।
*राम भक्तों ने झांकी और गाजे बाजे के साथ गांव का किया भ्रमण*
इस अवसर पर सैकड़ो भक्तों की टोली बरमसिया स्थित महावीर मंदिर से झांकी और गाजे बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तीरो राम मंदिर तक पहुंचा।
अंत में यहां महा प्रसाद का वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर रवींद्र नाथ नायक, अजय नायक, संतोष महतो, रमाकांत महतो, रतन लाल महतो, मनसू राम महतो, सुरेश महतो, सुधा देवी, उषा देवी, अनिता कुमारी, भोला रवानी, जगत पति सिंह शामिल थे। साथ ही हर घर और मंदिरों में संध्या बेला में दीप जलाकर खुशियां मनाई गईं।
142 total views, 1 views today