Advertisement

दिनेश सिंह फैव्स जिलाध्यक्ष और मनोज गोयल बनाये गये जिला उपाध्यक्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन (फैव्स) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में संगठन ने बोकारो ज़िले में अपना सेवा विस्तार करने की जवाबदेही बोकारो जिला के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बेरमो के फुसरो स्थित शास्त्रीनगर निवासी सह व्यवसायी मनोज गोयल को बोकारो जिला संयोजक के रूप में दी थी।

इस संबंध में गोयल ने बोकारो जिले की कार्यकारिणी की एक सूची 22 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दी। फैव्स के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला एवं महासचिव सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा पत्र जारी किया गया, जिसमें बोकारो जिलाध्यक्ष फुसरो के दिनेश सिंह एवं फुसरो के मनोज गोयल को उपाध्यक्ष, चास के सुरेश चंद्र अग्रवाल को सचिव, जैनामोड़ के पंकज सिंह को कोषाध्यक्ष, गोमियां के पवन कुमार, करगली बाजार के चन्दन अग्रवाल, जरिडीह बाजार के राजीव सलूजा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

दिनेश सिंह ने कहा कि व्यापारी की हर समस्या के समाधान एवं इस संगठन के विस्तार मे अपनी पूरी कोशिश करेंगे। फैव्स जिला कार्यकारिणी का गठन होने पर भाजपा जिला मंत्री विक्रम पांडेय, भाजपा नेत्री डॉ ऊषा सिंह, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, व्यवसायी संघ फुसरो के देवीदास, कृष्ण कुमार एवं आर उनेश, महामंत्री टुनटुन तिवारी, मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो के अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका, संयोजक दिलीप गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, आदि।

समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह, एडवोकेट मनोज कुमार सिंह, मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित मित्तल, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह व राजेश सिंह, वैभव चौरसिया, रविंद्र कुमार सिंह, भरत वर्मा व अशोक सिंह सहित श्रवण अग्रवाल, इलियास हुसैन, पिंटू सिंह, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, सुभाष बरनवाल, मारवाड़ी युवा मंच एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि ने साधुवाद दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *