Advertisement

बेरमो जिला बनाओ समिति द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन जारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का 47वां दिन भी 21 जनवरी को लगातार जारी है।

बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय कार्यालय तेनुघाट के समीप जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक सन्तोष नायक लगातार धरना पर बैठे हैं। जानकारी के अनुसार धरना में समिति संयोजक का साथ दे रहे रात्रि सहयोगी मिथुन का बीते 20 जनवरी की रात्रि अचानक तबियत बिगड़ गई।

बताया जाता हैं कि उन्हें ठंड लग जाने के कारण उल्टी, दस्त और पेट मे दर्द होने लगी। उसके बावजूद तेनुघाट मुखिया पति मुन्ना श्रीवास्तव, अरुण महतो, मुकेश कुमार, कुलदीप प्रजापति लगातार साथ दे रहे हैं।

ज्ञात हो कि, बीते 20 जनवरी की बैठक में उपस्थित सभी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों समर्थन में आए। खैराचातर, ललपनिया, तुलबुल, गोमियां, बेरमो, नावाडीह से समर्थन कर्ता का जनसैलाब उमड़ रहा है। एक स्वर में आगामी 29 जनवरी को बंद का आह्वान किया गया है।

समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, सचिव वकील प्रसाद महतो, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा ओबीसी मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, राम किंकर पांडेय, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जिप सदस्य माला कुमारी, रामचंद्र यादव का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *