Advertisement

जनसंकल्प सभा को लेकर भाकपा माले ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

ताजपुर के राजधानी चौक पर जन संकल्प यात्रा में शामिल होंगे माले महासचिव

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आगामी 24 जनवरी को समस्तीपुर में आहूत जनसंकल्प सभा में बड़ी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से भाकपा माले द्वारा 21 जनवरी को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में शुरू किया गया।

जनसंपर्क अभियान में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मो. एजाज, मुकेश कुमार गुप्ता, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, शंकर महतो, मो. कयूम आदि की अलग- अलग टीम ने विभिन्न चौक- चौराहा, गांव- टोला में रहिवासियों से संपर्क स्थापित कर पर्चा वितरण करते हुए आगामी 24 जनवरी को समस्तीपुर में आहूत जन संकल्प यात्रा में भाग लेने की अपील की।

उक्त जानकारी देते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती से 30 जनवरी महात्मा गांधी के शहादत दिवस तक चलने वाली राज्य स्तरीय संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा की शुरुआत ताजपुर के राजधानी चौक से करेंगे।

तत्पश्चात कर्पूरी ठाकुर के जन्मभूमि पितौझिया में माल्यार्पण के बाद समस्तीपुर मुख्यालय में भाकपा माले के आधा दर्जन विधायक, राज्य एवं देश स्तरीय नेताओं के साथ जन संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *