Advertisement

झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड कमिटी गठन को लेकर बैठक सम्पन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा बेरमो प्रखंड समिति के गठन को लेकर 21 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में बेरमो प्रखंड की महिलाएं उपस्थित थी।

बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो व संचालन सविना किस्कू ने किया। जबकि इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष पुनम देवी, सचिव निशा हेम्ब्रम के अलावे झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, धनू हांसदा, इकबाल अहमद, पानबाबु केवट, अजय साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

घंटो चले उक्त बैठक में सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष कुन्ती देवी, उपाध्यक्ष लवली देवी व पुजा हेम्ब्रम, सचिव बुलबुल देवी, संयुक्त सचिव किरण देवी, मालती देवी तथा कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी को चुना गया। इस अवसर पर सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को मौके पर मौजूद झामुमो के वरीय नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और विश्वास जताया कि इन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे ये बाखुबी निभायेंगे।

मौके पर जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि जिला मे लगातार इस तरह की बैठकें कर प्रखंड व पंचायत स्तर पर समिति का गठन कर पार्टी को और अधिक मजबूत करने की कोशिश जारी है।

इस अवसर पर बुलबुल देवी, कुंती देवी, मालती देवी, मीना देवी, पार्वती देवी, पूजा मुर्मू, सुमित्रा देवी, पिंकी कुमारी, पुष्पा देवी, रजनी देवी, बसंती देवी, अनीता देवी, डॉली कुमारी, फुल देवी, सुरजी देवी, प्रीति देवी, पोहा देवी, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, अन्नु देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *