Advertisement

टूडल्स डेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां में स्थित टूडल्स डेन पब्लिक स्कूल में 20 जनवरी को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित थे।

जानकारी के गोमियां पंचायत स्थित टूडल्स डेन पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच आयोजित वार्षिक खेलकूद का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गोमियां डॉ महतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा विधायक को माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। यहां स्कूली बच्चों ने कई तरह के अविश्वसनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद की एक बात को जीवन में सफलता के लिए मूल मंत्र के तौर पर पालन करने का प्रयास करे। उठो जागो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो, तब तक परिश्रम करो।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पठन-पाठन में जो भी समस्याएं होंगी, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। कहा कि अनुभवी शिक्षक, शिक्षिकाओं से सुसज्जित यह विद्यालय अपने आप में मिसाल है।

जिसमें हर वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। मौके पर जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, पंचायत समिति सदस्या सुशीला देवी, विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी, पेयजल प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका सहित बच्चों के अभिभावक व् अन्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *