Advertisement

सिटी सेंटर बोकारो से तीन स्ट्रीट चिल्ड्रन का किया गया रेस्क्यू

तीनों बच्चों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा-शंकर रवानी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर बाल कल्याण समिति बोकारो द्वारा तीन घुमंतू बालक (स्ट्रीट चिल्ड्रन) को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।

बाल कल्याण समिति बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड लाइन द्वारा बीते 17 जनवरी को सिटी सेंटर, सेक्टर चार बोकारो से एक बालिका एवं दो बालक का रेस्क्यू सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष शंकर रवानी के नेतृत्व में किया गया था।

रेस्क्यू टीम में बाल कल्याण समिति के प्रीति, प्रगति शंकर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनिता झा, चाइल्ड लाइन के रजनीश आदि शामिल थे। इस अवसर पर 19 जनवरी को सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष शंकर रवानी ने एक भेंट में कहा कि तीनों बालक भाई बहन है। उनकी मां मुकवधीर है। बच्चों के पिता की पूर्व में हीं मृत्यु हो चुकी है। बच्चे घूम घूमकर माता के साथ भीख मांगने का काम करते थे।

उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी द्वारा तत्काल एक बालक को बाल गृह भेज दिया गया है। तीनो बालको के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधार कार्ड, विद्यालय में नाम एवं लाभ योजना से जोड़ने का निर्देश जिला बाल संरक्षण इकाई को दिया गया है। मौके पर सीडब्ल्यूसी बोकारो के अध्यक्ष शंकर रवानी, प्रीति, रेणु रंजन, प्रगति शंकर एवं मो. रजी अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *