Advertisement

ढ़ोरी मे गरीब-असहायों के बीच बांटे गए कंबल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह के द्वारा दिये गए कंबल का वितरण 19 जनवरी की देर संध्या विभिन्न क्षेत्र के गरीब गुरबो के बीच किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक द्वारा उपलब्ध कंबल वितरण असंगठित कांग्रेस बेरमो के अध्यक्ष संतोष सिंह ने ठंड से बचाव हेतु बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के न्यू ढांको, पुराना ढांको, कारो कॉलोनी के गरीबो और जरूरतमंद के बीच कर मानव सेवा का कार्य किया। यहां उपस्थित गरीब कंबल पाकर प्रफुल्लित नजर आए।

मौके पर टार्जन मुंडा, राजेश मुंडा, टिंकू कुमार, सोनिया देवी, महावीर मुंडा, बिरजू यादव, मनोज कुमार, कपिल पासवान, रामदीप राम, गोंदा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *