Advertisement

प्रभु श्रीराम के आगमन को लेकर पूर्व सांसद ने मंदिर में की सफाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। पांच सौ साल बाद लोक आस्था का प्रतीक प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के निमित गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने 19 जनवरी को मंदिर की साफ सफाई की।

जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद पांडेय बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के भूत बंगला स्थित मंदिर में सफाई किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज प्रभु श्रीराम हमारे देश के घर घर आ रहे हैं। उनका भव्य स्वागत दिल से करें।

पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि 500 साल की लंबी लड़ाई और प्रभु राम से लंबी जुदाई के बाद मिलन का समय आया है। दिवाली मनाएँ पकवान बनायें और घरों में दीप जलाए। उन्होंने कहा की 22 जनवरी के दिन फुसरो बाजार महवीर मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन फुसरो बाजार को लाइटों से सजाया जाएगा। शाम के वक्त मंदिर में भोग का वितरण, दीप प्रज्वलित और आरती की जाएगी।

मंदिर सफाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, निवर्तमान वार्ड पार्षद भरत कुमार वर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, विवेक पाठक, दीपक गिरी, विवेश सिंह, सुशांत राईका, रुपेश वर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *