Advertisement

डेढ़ वर्षीय दूधमूही पुत्री को छोड़कर मां फांसी के फंदे से झूली

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। मात्र डेढ़ वर्ष की दूधमूही पुत्री को छोड़कर एक मां अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गयी। पुलिस को परिजनों के आने का इंतजार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत के बिरसा बस्ती रहिवासी संजय यादव की 22 वर्षीय पत्नी बसंती देवी ने बीते 17 जनवरी की देर शाम अपने घर के कमरा में गमछा से फंदा बनाकर झूल गई और अपनी जीवन समाप्त कर ली।

इस संबंध में मृतका के पति संजय यादव ने बताया कि वह देवीपुर स्थित खेलाय चंडी मेला जाना चाह रहा था। पत्नी मेला जाने से मना कर रही थी। कुछ देर बाद यादव घर से शौच के लिए निकला। जब थोड़ी देर बाद वह घर आया तो देखा उसकी पत्नी अंदर कमरे में फंदे से झूली हुई है।

बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन के चतरा से बिरसा पहुंचने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक शव कमरे में ही पड़ा है। पड़ोसियों के अनुसार मृतका की एक डेढ़ वर्षीय पुत्री है। वही गोमियां पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रहकर परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *