Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय में संतूर वादन का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 17 जनवरी को संतूर वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां स्पीक मैके के तहत विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य तथा तबला वादक असिता जेना द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसके द्वारा विद्यालय के छात्रों को शास्त्रीय संगीत से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने कलाकारों का परिचय दिया तथा उनका स्वागत किया। मंच संचालन अन्विता त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन सोनालिका दास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट के शिक्षक रविंद्र राम, संजय कुमार, पद्मनाभ पांडेय, अशोक कुमार सिंह, रवि राय, गौतम बुद्ध, अंजू पांडेय, बबीता, आकांक्षा, चंदा तथा अन्य शिक्षक व् शिक्षिका सम्मिलित रहे।

उक्त कार्यक्रम जनवि तेनुघाट की संगीत शिक्षिका कुमारी गिन्नी की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व् अधिवक्ता सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार भी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *