Advertisement

खांजों नदी तट पर स्नान घाट का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में 17 जनवरी को 15वें वित्त आयोग की की अनुशंसा पर स्नान घाट का शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार 15वें वित्त आयोग कोष से अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड क्रमांक-3 अंतर्गत खेराजरही के निकट खाजो नदी तट पर स्नान घाट निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड के रीना देवी, मनोज रविदास, अजीत रविदास आदि की उपस्थिति में शिलान्यास किया।

ज्ञात हो कि, मुहल्ले की महिलाओं को नित्य स्नान के लिए उक्त पत्थरनुमा स्थल पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस स्नान घाट के निर्माण से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
मौके पर पंचायत के मुखिया कपरदार ने कार्य संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण की हिदायत दी। इस अवसर पर आले नवी अंसारी, रॉकी कमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *