Advertisement

500 करोड़ के घोटालेबाजों पर कब होगी कार्रवाई?

ठेकेदारों और अधिकारियों ने मनपा को किया कंगाल – रवि व्यास

संतोष तिवारी/मुंबई। मीरा भायंदर महानगरपालिका में करीब 500 करोड़ रूपये के घोटाले का पर्दाफाश भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास ने किया है। इस मामले में ठेकेदारों को लाभ पहुंचने के लिए अधिकारियों ने सारे कायदे कानून को ताक पर रख कर काम किया है। जनता की गाढ़ी कमाई से मनपा के अधिकारियों के साथ -साथ ठेकेदारों ने खूब मजे किये।

लिहाजा ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चूंकि इनकी मिलीभगत से 500 करोड़ के घोटाले में हुए, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर गंभीर आरोप है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की किस तरह शहर के कचरा व्यवस्थापन और साफ सफाई के टेंडर में नियमों को ताक पर रखकर ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी और कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ठेका दिया।

मनपा अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के पैसों की बर्बादी करते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। इस कड़ी में दिलचप्स बात यह है कि जानबूझकर इस टेंडर का एस्टीमेट बढ़ाया गया और बिना निविदा पक्रिया का पालन करते हुए सिर्फ एक कंपनी को फायदा पहुँचाने के लिए अधिकारियों ने एक साजिश के तहत इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया की किस तरह कंपनी अपने कर्मचारियों का हक़ मारकर मोटा मुनाफा कमा रही है और उसका एक हिस्सा अधिकारियों को दिया जा रहा है। एड रवि व्यास ने मांग की कि तत्काल प्रभाव से कंपनी का टेंडर रद्द कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एंटीकरप्शन ब्यूरो से जाँच करवाईं जाए। इस बारे में एड रवि व्यास ने इस घोटाले के सभी कागजात के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महापालिका आयुक्त से लिखित शिकायत भी की है।

Tegs: #When-will-action-be-taken-against-scammers-worth-rs-500-crore

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *