Advertisement

कोयला व्यापारियों ने नए महाप्रबंधक का किया स्वागत

व्यापारियों ने एकेकेओसीपी मे लोकल सेल सुचारु रूप से चलाने करने का किया मांग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र से जुड़े कोयला व्यापारियों ने 16 जनवरी को क्षेत्र के नए महाप्रबंधक के. रामाकृष्णा को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कोयला उठाव में आ रही दिक्क़तों आदि समस्याओं पर बात की।

इस अवसर पर कोयला व्यापारी अभय कुमार सिंह, सुनील सिंह, जोगिंदर गुप्ता, अरुण सिंह, राजीव सिंह,नवल अग्रवाल, छोटे सिह आदि ने एकेकेओसीपी मे लोकल सेल सुचारु रूप से चलाने की जीएम से मांग की।

कहा कि इससे डीओ होल्डर, ट्रक मालिक, चालक, ग्रामीण, विस्थापित, मैनुअल लोडिंग मजदूर, महिलाओं व स्थानीय बेरोजगारों को लाभ मिलेगा। जीएम ने कहा कि उन्होंने डीओ होल्डर की मांगों को गंभीरता पूर्वक से लिया जा रहा है। यथासीघ्र समस्या समाधान की पहल की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *