आमजनों में जागरूकता को ले परिसदन से पत्थरकट्टा चौक तक दौड़ का आयोजन
दौर में विधायक, डीसी, एसपी, डीटीओ व् जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 16 जनवरी को बोकारो में रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया। शुरुआत बोकारो परिसदन से राम मंदिर चौक होते पत्थरकट्टा चौक तक किया गया।
रन फॉर रोड सेफ्टी में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रियदर्शी आलोक, अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवनिया, डीटीओ वंदना शेजवलकर समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, आम जन आदि शामिल हुए।
मौके पर उपायुक्त चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार दुर्घटनाएं होने पर स्थितियां नियंत्रण में नहीं रहती हैं।
ऐसे में सड़क पर वाहन चलाने में सड़क पर चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जनों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का एवं चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का जरूर इस्तेमाल करें एवं यातायात नियमों का अनुपालन करें। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर पुलिस अधीक्षक आलोक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनों को जागरूक करने के लिए रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया है। इसके पीछे का उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को परिवहन नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उसका अनुपालन करवाना है, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए सड़क पर चलना सुरक्षित हो।
जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) वंदना शेजवलकर ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह बीते 15 जनवरी से आगामी 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बोकारो जिले में भी सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने आमजनों तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनुपालन करने का अपील किया।
इस अवसर पर बोकारो परिसदन परिसर से एलईडी जागरूकता रथ को बोकारो विधायक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर रहिवासियों को यातायात नियमों के प्रति ऑडियो-विजुअल माध्यम से जागरूक करेगी।
रन फॉर रोड सेफ्टी में उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, चास बीडीओ मिथिलेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, रोड सेफ्टी टीम, परिवहन विभाग के कर्मी, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, बोकारो ओलंपिक संघ के सदस्यगण आदि शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply