Advertisement

किरीबुरु के लोकेश्वरनाथ मंदिर में 21 व 22 जनवरी को कई कार्यक्रम

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरू स्थित श्रीश्री लोकेश्वरनाथ मंदिर कमिटी द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाली भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम के मद्देनजर उक्त मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है।

इस संदर्भ में मंदिर परिसर में कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक 15 जनवरी को सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार एवं पुजारी आलोक मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी 21 जनवरी की सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में पूजा सह रामायण पाठ का आयोजन होगा।

वहीं 22 जनवरी की सुबह 10 बजे रामायण पाठ का समापन के पश्चात 10.15 बजे से सुन्दर कांड व प्रसाद वितरण, 12.15 बजे से स्क्रिन पर अयोध्या से लाईव प्रसारण एवं शहर में शोभायात्रा, शाम 4 बजे से महिलाओं द्वारा रंगोली कार्यक्रम, 6.15 बजे आरती, 7 बजे से सामूहिक रुप से दीप जलाने, आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 8 बजे रात्रि से देर रात तक महाभोग का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में कहा गया कि मंदिर में आयोजित दीपोत्सव में भक्तों को स्वयं अपनी क्षमता के अनुसार दीया, तेल और बाती लानी है तथा स्वयं जलाना है। उक्त बैठक में पुजारी अनिल कुमार, आलोक मिश्रा, छोटू सिंह, अरविन्द चौहान, जलेश्वर गिरी, विनय सिंह, सूरज सिंह, संजीव, प्रेम गिरी, पियूष, तुषार वैभव आदि दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *