Advertisement

खेग्रामस आगामी 18 जनवरी को प्रखंड सह अंचल पर करेगी प्रदर्शन, तैयारी शुरू

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 18 जनवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर खेग्रामस के प्रदर्शन को लेकर 15 जनवरी को बहादुरनगरमें बैठक का आयोजन किया गया।

खेग्रामस के प्रदर्शन एवं आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती पर भाकपा माले महासचिव कॉ दीपंकर भट्टाचार्य के अगुआई में ताजपुर से शुरू हो रहा राज्यव्यापी जन संकल्प यात्रा में ताजपुर नगर एवं प्रखंड से बड़ी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से भाकपा माले ने सघन जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इसे लेकर रहीमाबाद के बहादुरनगर में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता नीलम देवी जबकि संचालन खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। बैठक में बतौर अतिथि उपस्थित भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दलित- गरीब- हासिये की ताकत को भाकपा माले मुख्य धारा में लाने को प्रयत्नशील है।

उन्होंने कहा कि माले दलित- गरीब के मुहल्लों में जागरुकता अभियान चला कर जनहितैषी योजना, शिक्षा- चिकित्सा की जानकारी दे रही है। रहिवासियों को सामाजिक एवं राजनीतिक तौर पर समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

दलित- गरीबों की योजनाओं में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्हें संघर्ष के रास्ते पर लाने का रूख अख्तियार कर रही है।
मौके पर हाड़ कपानेवाली ठंड के बावजूद बैठक में रजनी देवी, सिया देवी, रधिया देवी, जिरबा देवी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *