Advertisement

तेनुघाट में चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रगुप्त महापरिवार तेनुघाट की एक बैठक महापरिवार के अध्यक्ष अजीत कुमार लाल की अध्यक्षता में 15 जनवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।

बैठक में चित्रगुप्त पूजा को लेकर आय व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तेनुघाट में सभी घरों में दीप जलाने और भगवा झंडा लहराने का निर्णय किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि तेनुघाट के रहिवासियों के साथ मिलकर सभी क्षेत्र के मंदिरों की साफ सफाई और पूजा पाठ में अपना सहयोग देंगे।

बैठक में कहा गया कि आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी मंदिरों की साफ सफाई किया जाएगा। बैठक में अजीत कुमार लाल, सुजीत कुमार सिन्हा, सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, संजय अंबस्ट, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, विनय कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, अजय कुमार अंबष्ट, विजय अंबष्ट, संतोष कटरियार, गुड्डू सिन्हा, कुंदन कुमार सिन्हा, प्रीतिश आनंद सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *