Advertisement

बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया डीवीसी सब स्टेशन का घेराव

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जारवा बस्ती के ग्रामीणों ने 15 जनवरी की रात्रि बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी सब स्टेशन का घेराव किया।

जानकारी के अनुसार आक्रोशित ग्रामीणों को आता देख सब स्टेशन के स्थायी व ठेका कर्मी मुख्य गेट में ताला लगा कर फरार हो गए। यहाँ घेराव आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जारवा बस्ती रहिवासी रोहित महतो, मोहन महतो आदि ग्रामीणों ने बताया कि डीवीसी द्वारा जारवा बस्ती विस्थापित गांव हैं।

इस गांव में लगभग 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे ग्रामीण रहिवासी परेशान है। बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में परेशानी हो रही है। कहा कि फरवरी माह से बच्चों का परीक्षा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीण रहिवासियों ने कहा कि जरवा बस्ती गांव में पेय जलापूर्ति भी डीवीसी की ओर से नही किया जा रहा है। जबकि प्रभावित दस किलोमीटर एरिया में बिजली, पानी देना डीवीसी की जवाबदेही है। इसके बावजूद डीवीसी प्रबंधन मनमानी व भेदभाव बरत रही है। जिसके खिलाफ आन्दोलन तेज करने की भी बात ग्रामीणों ने कही।

वही कहा गया कि उक्त बस्ती में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने की शिकायत कई बार डीवीसी सब स्टेशन कर्मचारियों को किये जाने के बाद भी मरम्मत की कार्यवाही सुरु नहीं किया गया। वही जल्द मरम्मत कार्य शुरु कर बिजली बहाल करने का आश्वासन डीवीसी अधिकारियों के द्वारा मिलने के बाद सभी ग्रामीण अपने अपने घर लौट गए।

इस अवसर पर घेराव में यशोदा देवी, संगीता देवी, जीरा देवी, सरिता देवी, गुड़िया देवी, तुकनी देवी, सबिया देवी, विनती देवी, गेंदिया देवी, जितनी देवी, सावित्री देवी, कुंती देवी, उर्मिला देवी, सुधनी देवी, गीता देवी, सुलेखा देवी, रोहित महतो, मोहन महतो, संजय महतो, मुकेश महतो, छत्रधारी घांसी, अभिषेक घांसी, प्रेम घांसी, आशीष घांसी, सागर घांसी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *