एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधान सभा के भाजपा फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी ने 11 जनवरी को नव वर्ष के अवसर पर पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को सम्मानित कर बधाई दिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि नए साल का अवसर नए जोश, नई उमंग और नए उत्साह का अवसर होने के साथ ही सकारात्मकता के साथ नए संकल्प लेने का भी है। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, लगन और तत्परता से अपने उत्तरदायित्वों को निभाकर भाजपा हित मे काम करने का भाजपा कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आह्वान किया।
नगर महामंत्री तिवारी ने कहा कि नया साल केवल एक नई शुरुआत ही नहीं बल्कि यह हमें निरंतर आगे बढ़ने और नित नया सीखने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष से सीख लेकर एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना है।
मौके पर उपरोक्त के अलावा भाजपा नेता राजेश सिंह, पूर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय एवं सम्मानित जन उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply