सामाजिक एकता का संदेश देने के लिए पिकनिक का आयोजन-कृष्ण कुमार
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बोकारो पथ पर हिंदुस्तान पुल के निकट दामोदर नदी तट पर 1) जनवरी को वनभोज का आयोजन किया गया। वनभोज न्यू स्टार क्लब फुसरो द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार ने कहा कि समाज को नव वर्ष की शुभकामना देने, एकजुट करने और एक साथ बैठकर भोजन कर सदभाव का माहौल बनाने की कोशिश के लिए न्यू स्टार क्लब के सदस्यो द्वारा पिकनिक सह सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विजय सिंह और मनोज सिंह ने सामजिक एकता बल देते हुए कहा कि इस क्लब का इतिहास गौरवशाली रहा है। यह बेरमो को दिशा देने का काम करता रहा है। हमें एकजुट होना है।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा डॉक्टर प्रह्लाद बरनवाल, विजय सिंह, मनोज सिंह, मनोज शर्मा, संजय सिंह, दयानंद बरनवाल, बैभव चौरसिया, रवि छाबरा, विजय कुमार, नरेन्द्र सिंह, घनश्याम प्रसाद, मनोज गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply