Advertisement

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर एसडीओ ने की बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) तेनुघाट द्वारा 10 जनवरी को बैठक किया गया। बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित जनों को विशेष मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध मे जानकारी दी गई। साथ हीं मतदाता सूची का प्रकाशन के वर्तमान तिथि एवं पुनरीक्षित तिथि के बारे में तथा ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर तथा मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन के माध्यम से ईवीएम वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी गई। मौके पर कांग्रेस के रामेश्वर सिंह फौजी, आजसू के डॉ सुरेंद्र राज, वाम दल से श्याम बिहारी सिंह दिनकर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *