Advertisement

बड़बिल में प्रजापति ब्रह्माकुमारीज शाखा का मनाया गया वार्षिकोत्सव

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में बड़बिल में स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारीज शाखा का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री तुलसी मुंडा उपस्थित थे। क्योंझर जिले की मुख्य निदेशक ब्रह्मा कुमारी बिंदू सम्मानित अतिथि थीं। वार्षिकोत्सव के अवसर पर अन्य सम्मानित अतिथि ओएमसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अवनी कांत प्रधान, बड़बील कारा के जेल अधीक्षक पुन्य प्रभा नाइक और मेटालिक कंपनी के उपाध्यक्ष रमन शर्मा उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पद्मश्री तुलसी मुंडा ने कहा कि वे भी योग का निरंतर अभ्यास कर रही हैं। वे इस संस्था के योग माध्यम से पीछले 21 वर्षों से लगातार जुड़ी रहकर योग करती रही हैं। कहा कि योग करने के कारण वे अधिक उम्र में भी स्वयं को स्वस्थ महसूस करती हैं।

मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी बंधु ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में नकारात्मक सोच फैल रही है। इस सोच शैली से छुटकारा पाने के लिए हमें नियमित योग और ध्यान करने की जरूरत है। उन्होंने आम रहिवासियों से आह्वान किया कि शरीर नहीं आत्मा को भगवान शिव से जोड़ें और स्वस्थ जीवन शैली की ओर बढ़े। उन्होंने कुछ समय तक श्रद्धालुओं के साथ योग का अभ्यास किया और स्वआत्म सुख उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के कई स्थानों यथा आनंदपुर, झुमपुरा, चंपुआ, तेलकोई क्योंझर के अलावा झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नुआमुंडी, जामदा अंचल से भी सैकड़ो श्रद्धालु भाग लिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *