Advertisement

भागलपुर टोला निवासी सुरेश सिंह की कर्नाटक में मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत के भागलपुर टोला निवासी सुरेश सिंह की कर्नाटक में मौत हो गयी। मृतक का शव एक जनवरी को उसके घर पहुंचने की संभावना है।

इस संबंध में समाजसेवी मनीलाल सिंह ने 31 दिसंबर को दूरभाष पर बताया कि बांध ग्राम के भागलपुर टोला निवासी 49 वर्षीय सुरेश सिंह रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। वह कर्नाटक के करवार में काम कर रहा था। इस बीच बीते 29 दिसंबर की शाम को उसे बुखार होने पर उसके सहयोगियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के क्रम में अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।

उसके गांव के साथी वीरेंद्र सिंह ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। मृतक के माता-पिता भी गुजर चुके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

समाजसेवी मनीलाल सिंह ने बताया कि मृतक का शव कर्नाटक से गांव के लिए निकल चुका है। एक जनवरी की संध्या तक गांव पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण रहिवासी एवं परिजन सुरेश के शव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *