एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल सुरक्षा कर्मियों के लाख कोशिशों के बाद भी बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में कोयला का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षा गस्ती दल ने एकबार फिर अवैध धंधेबाजो के खिलाफ अभियान चलाकर 29 दिसंबर को लगभग दो टन कोयला बरामद किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि 29 दिसंबर के अहले सुबह लगभग 5 बजे क्षेत्र के महाप्रबंधक डी. के. गुप्ता के निर्देश पर क्षेत्रीय गस्ती दल एवं कथारा वाशरी गस्ती दल द्वारा संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया।
इस क्रम में कथारा वाशरी तथा कथारा कोलियरी मे कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी किया गया। गुप्ता ने बताया कि छापेमारी में गस्ती दल को देख कोयला चोर भाग खड़े हुए। इस दौरान कोयला लदा 2 मोटरसाइकिल तथा 4 साइकिल को जप्त कर पूर्ण रूप से छतिग्रस्त कर दिया गया।
इसके उपरांत लगभग 25 से 30 अवैध कोयला से भरा बोरा जप्त कर पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया। साथ ही बरामद कोयला को कथारा वाशरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया। जिसका वजन लगभग 2 टन होगा।
उन्होंने बताया कि गस्ती दल में उनके अलावा क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी इबरार हुसैन, कथारा वाशरी प्रभारी राम चंद्र मांझी, क्षेत्रीय कार्यालय के एएसएसआई नागेश्वर नोनिया, मुख्य सुरक्षा गार्ड राज कुमार, रात्री गस्ती सुपरवाइजर एचएसजी अशोक कुमार, वरीय सुरक्षा गार्ड संजय कुमार दास तथा झारखंड गृह रक्षा वाहिनी सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply