Advertisement

एसपी के आदेश पर 20 ट्रक जब्त

एस. पी. सक्सेना/ बोकारो। गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुभाष चंद्र जाट ने 14 दिसंबर की रात बेरमो व जरीडीह थाना के हद से लगभग बीस ट्रकों को जब्त किया है। इनमें से दस ट्रक जरीडीह थाना में और लगभग दस ट्रक बेरमो थाने में रखा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध कोयले से लदे ट्रक पुरूलिया से डुमरी होते हुए बिहार की मंडियों में भेजा जा रहा है। सुचना के आधार पर बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बेरमो एसडीपीओ सुभाष चंद्र जाट को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस संबंध में बोकारो एसपी कार्तिक एस ने 15 दिसंबर को पत्रकारों को बताया कि फिलहाल सभी ट्रकों के कागजातों को खनन विभाग के पास जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार प्रेषण तक सभी जब्त ट्रको को थाने में रखा गया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *