Advertisement

झारखंड प्रदेश तूरी समाज की बैठक

तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड प्रदेश तूरी समाज के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष झरी तूरी की अध्यक्षता में चुनाव पर्यवेक्षक शेयनाथ तूरी, चुनाव प्रभारी गंगा तूरी संचालनकर्ता सुनील तूरी की देख रेख में चापी पंचायत तूरी समाज का चुनाव खेतको पंचायत के बिरचुआ बस्ती में संपन्न हुआ। जहां सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुनील तूरी, उपाध्यक्ष नकुल तूरी, महासचिव राजू तूरी, सचिव अजय तूरी, कोषाध्यक्ष दिनेश तूरी, कार्यकारिणी सदस्य कंचन देवी, मुन्नट्ठ देवी, लक्ष्मण तूरी, शंकर तूरी, सहदेव तूरी, सुरेश तूरी एवं काजल देवी का चयन किया गया।

इस चुनावी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार तूरी, जिला अध्यक्ष श्रीकांत तूरी, जिला प्रवक्ता मनोज तूरी, सचिव भोला तूरी, चन्द्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश तूरी, पेटरवार प्रखंड महासचिव गंगा तूरी, महेंद्र तूरी, मन्टू तूरी, सरजू तूरी, सहदेव तूरी, नरेश तूरी, अनिल तूरी आदि उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष श्रीकांत तूरी ने कहा कि तूरी समाज का पंचायत स्तर पर चुनाव करा कर ही तूरी समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। इसके लिए समाज के लोगों को जिम्मेदारी निभानी होगी। खासकर शिक्षित नवजवानों से आह्वान किया गया कि वे आगे आकर अपना हाथ बटाये।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *